ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अभी-अभी : पटना में थाना के बगल में दुकानदार का मर्डर, अपराधियों ने...

अभी-अभी : पटना में थाना के बगल में दुकानदार का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

30-Jul-2019 09:31 PM

By 7

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक दुकानदार का मर्डर कर पटना पुलिस को बड़ी चुनौती दी है. इस वारदात से पुलिस सकते में है. मामले की सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. पूरी वारदात जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां थाना से महज कुछ ही दुरी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बिहटा थाना के बगल में ही बेखौफ अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दुकानदार के मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर मर्डर किया है. मृतक की पहचान बिमल कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह दूकान पर बैठा था तभी अपराधी वहां आ धमाके और उसे गोली मार दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट