ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / जयकांत कुमार वत्स चुने गए ‘ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले-...

जयकांत कुमार वत्स चुने गए ‘ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- बिहार में चल रही अनैतिक सरकार

14-Aug-2020 03:23 PM

By ASMEET SINHA

PATNA :  भारतवर्ष के सारे ब्रह्मर्षि नंदनों और मंच के राष्ट्रीय कार्यकरणी और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के द्वारा शुक्रवार को ‘ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन’ का गठन किया गया. इस कार्यक्रम में निर्विरोध तरीके से जयकांत कुमार वत्स राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना गया. इस मौके पर उन्‍होंने भारत वर्ष के सारे ब्रह्मर्षि नंदनों और मंच के साथियों का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश में इन दिनों अनैतिक सरकार चल रही है, जिसे बदलना अब समय की मांग हो गई है. क्‍योंकि जब तक इस अनैतिक सरकार को रोका नहीं जायेगा, तब तक देश और बिहार में बदलाव संभव नहीं है.


उन्‍होंने कहा कि आज समाज के सभी व्यक्तियों का विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना हमारा लक्ष्‍य है. साथ ही रोजगार, स्वरोजगार, लघु उद्योग, कृषि क्षेत्र में नई तकनीक से सभी किसानों को लाभान्वित करना, सामाजिक,आर्थिक, स्वास्थ्य व शैक्षणिक स्थिति सुदृढ़ बने और ब्रह्मर्षि,राजर्षि एक बनें यह भी हमारा प्रमुख लक्ष्‍य है, जिसके लिए ‘ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन’ का गठन किया गया है.


उन्‍होंने कहा कि भारत वर्ष के सारे ब्रह्मर्षि नंदनों और मंच के सभी साथियों से आग्रह है कि संगठन के विस्तार में हमारा साथ दें. जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि बहुत से संगठन इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, परन्तु सारे संगठन एक राजनैतिक प्लेटफार्म की ओर जा चुके हैं और समाजिक कार्य बिल्कुल ठप्प हो चुका है. ऐसे में हमें एकजुट होने की जरूरत है.


इसलिए जयकांत कुमार वत्स के नेतृत्व में और डंडी स्वामी श्री अनंता नंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी श्री राम सुमिरन जी महाराज, श्री श्यामबिहारी जी महाराज, राकेश कुमार जी, उमेश भारद्वाज जी, हितेश भारद्वाज जी, उमाशंकर पाण्डे जी, रिटायर्ड मेजर जनरल एस डी सिंह जी, रिटायर्ड DIG विक्रम सिंह जी, गोतम ऐय्यर जी, तँगामणि ऐंगर जी, कृष्णनिवासन रेड्डी जी, नरेन्द्र फ्रनडविष जी, मनीष महियाल जी, तुषार गडग़री जी, राजकुमार त्यागी जी और  अन्य सभी प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद से पुष्कर नारायण, उत्तम शर्मा, सुनील शर्मा, भरत सिंह, अनंत शर्मा, नीरज कुमार, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, प्रियंका शर्मा, बलिराम कुमार, नरेन्द्र कुमार शर्मा, विकास राय, धनंजय कुमार, धीरज पाण्डे, नीरज पाण्डे, सुनील शर्मा, जितेंद्र राय, अमन किशोर झा, अनिल दुबे, श्याम शर्मा, अशुतोष कुमार झा, संतोष ठाकुर, ऐनी झा, रामप्रवेश कुमार, बटोही सिंह, राहुल सिंह, मणिशंकर सिंह, नीलेश सिंह, किशोर कुणाल सिंह, चौधरी दीपक सिंह, सुशील भारद्वाज, अखिलेश शर्मा, रजनीश शर्मा, जयकिशोर शर्मा, राजेश कृष्णत्रे, अभय सिंह, उज्ज्वल सिंह, अरविंद किशोर सिंह और बहुत से गणमान्य परशुराम वंशजों के सहयोग से इस संगठन का निर्माण हुआ है.


यह संगठन बिल्कुल हीं गैर- राजनैतिक है. यह संगठन सिर्फ समाज के लिए,समाज हित में कार्य करेगी. हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य अपने समाज के आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार,लघु उद्योग और कृषि क्षेत्र में अपने समाज के लोगों को लाभान्वित करना और उनकी मदद कराना है. जिसकी शुरुआत संगठन ने बिहार की राजधानी पटना में श्री परशुराम छात्रावास और श्री परशुराम ब्लड बैंक के निर्माण से करने जा रही है. संगठन अपने विस्तार के साथ-साथ देश के लगभग 5 गांवों को आदर्श गांव बनाने की योजना पर भी कार्य करेगी.