मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
29-Dec-2020 09:46 AM
PATNA : रविवार को आयोजित हुई बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों की जांच होगी. आयोग में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है. 66वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दौरान औरंगाबाद जिले के एक के एग्जामिनेशन सेंटर पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया था. परीक्षार्थियों का आरोप था कि क्वेश्चन पेपर लीक किया गया. एग्जामिनेशन सेंटर में उसकी सील पहले से खुली हुई थी.
औरंगाबाद में प्रश्न पत्र लीक होने के कारण हुए बवाल और हंगामे को देखते हुए आयोग ने अब अपने दो वरीय अधिकारियों को इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा दिया है. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के तौर पर यह दोनों अधिकारी एग्जामिनेशन सेंटर जाकर और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे और इसी के आधार पर परीक्षा के संबंध में आगे कोई निर्णय लिया जाएगा.
प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों को औरंगाबाद के डीएम और जिला परीक्षा संयोजक ने खारिज किया था. उनकी तरफ से बीपीएससी को भी अपनी रिपोर्ट भेज दी गई है. रविवार को औरंगाबाद में जैसे ही यह खबर सामने आई कि प्रश्न पत्र लिक है तो सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें वायरल होने लगी. हालांकि आयोग ने अब तक इन आरोपों को सही नहीं माना है और अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है.