ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / Bpsc पेपर लीक कांड : गिरफ्तार DSP रंजीत रजक के खिलाफ बड़ा एक्शन,...

Bpsc पेपर लीक कांड : गिरफ्तार DSP रंजीत रजक के खिलाफ बड़ा एक्शन, सरकार ने किया सस्पेंड

02-Aug-2022 09:17 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बीपीएससी पेपर लीक कांड से जुड़ी हुई सामने आ रही है। BPSC पेपर लीक कांड में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत रजक को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इसको लेकर सरकार के गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत मिलते थे, जिसके बाद बीते दिनों डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया था। 


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पेपर लीक मामले की जांच कर रही SIT ने बीते 13 जुलाई को डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार किया था। रंजीत रजक बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 में तैनात हैं। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने रंजीत रजक को हिरासत में लेने के बाद लंबी पूछताछ की थी। इस दौरान एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे। जिसके बाद SIT ने डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया था।


पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी रंजीत रजक की संदिग्ध भूमिका के बारे में जानकारी मिली थी। शक्ति से पूछताछ में एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे,  जिसके बाद डीएसपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब उनसे सवाल पूछे जा रहे थे तब वे जांच में बाधा डालने लगे। लंबी पूछताछ के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।


news image