ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / BPSC ने परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी किया, अगस्त में 67वीं पीटी.. बाकी...

BPSC ने परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी किया, अगस्त में 67वीं पीटी.. बाकी डेट भी जानिए

23-Jun-2022 07:01 AM

PATNA : 67वीं पीटी परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक होने के मामले में फजीहत झेल चुके बीपीएससी ने इस बार खास सतर्कता बरती है। अगस्त महीने में कैंसिल की गई परीक्षा ली जाएगी और इसके साथ ही साथ साल 2022 के लिए कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। 67वीं पीटी यानी प्रारंभिक परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगी। इस बार पेपर लीक होने की वजह से कई परीक्षाएं विलंब से होंगी। कई अन्य परीक्षाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाली 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में करीब 6 लाख छात्रों ने आवेदन किया है।


आयोग की ओर से सहायक अभियंता असैनिक लिखित परीक्षा, सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित परीक्षा, सहायक अभियंता विद्युत लिखित परीक्षा सितंबर से अक्टूबर तक संभावित है। इन सभी परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) की मुख्य परीक्षा अक्टूबर में संभावित है। सहायक अंकेक्षक अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में होगी। सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) प्रर्यवेक्षक की लिखित परीक्षा सितंबर से अक्टूबर में संभावित है। राजकीय पोलिटेक्निक, राजकीय महिला पोलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विषयों की व्याख्याताओं की नियुक्ति के लिए परीक्षा अगस्त से नवम्बर तक होगी। इसमें भौतिकी, विद्युत, रसायन, गणित, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रकल की लिखित परीक्षा होगी।


राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयो में सहायक प्रध्यापक की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर से नवम्बर तक संभावित है। इसके माध्यम से रसायन, अंग्रेजी, भूगर्भशास्त्र, भौतिकी, गणित के प्राध्यापकों की नियुक्ति होनी है। परियोजना प्रबंधक मुख्य लिखित परीक्षा और अंकेक्षक की प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर में होने की संभावना है। सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा नवम्बर में होगी। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार परीक्षा कराने की कोशिश की जाएगी।