ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया LDC मुख्य परीक्षा का डेट, यह होगा एग्जाम पैटर्न

04-Nov-2022 11:28 AM

PATNA  :  बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस पद के लिए परीक्षा 20 नवंबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहला शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:15 तक आयोजित की जाएगी।


इसके साथ ही लोक सेवा आयोग के तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर एग्जाम डेट और नोटिस को चेक कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा पैटर्न को लेकर यह बताया जाया है कि लिखित मुख्य परीक्षा में कुल 2 पेपर शामिल होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा और दूसरा पेपर सामान्य विज्ञान होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटा 15 मिनट निर्धारित की गई है। वैसे उम्मीदवार जो कि प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे और उसमें सफलता अर्जित किए थे वही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।


इसको लेकर आयोग के तरफ से परीक्षा तिथि के एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स को डालकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल एडमिट कार्ड को जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, इस लिखित मुख्य परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास करने के लिए 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। वहीं,पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5% अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि अन्य पिछड़े वर्ग को 34% अंक प्राप्त करना होगा। एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 32% अंक प्राप्त करना होगा।