BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
10-May-2023 03:03 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से 68 वीं मैन्स परीक्षा का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 7 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें कुल 3444 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बीपीएससी पहली बार ऐसी परीक्षा ले रही है, जिसमें निबंध विषय रखा गया है। इसका अंक मैरिट में जुटेगा। पहली बार प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एक साथ रहेगी। यह परीक्षा राजयभर में 12 और 17 मई को यह परीक्षा होगी। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2 व हिंदी और 18 मई को निबंध व ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी।
वहीं, लोक सेवा आयोग के तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, ऐच्छिक विषय के लिए किसी प्रकार के कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सेंटर पर इंट्री मिलेगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आइरिस कैपचरिंग के माध्यम से किया जाएगा।
इसके साथ ही साथ अभ्यर्थी अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। इसलिए वो खुद उत्तर पुस्तिका पर भाषा का चयन करेंगे। मेघा का निर्धारण जीएस-1, जीएस-2 और निबंध विषय से प्राप्त अंक पर बने मेधा के आधार पर किया जाएगा। पहली बार मेंस परीक्षा में निबंध पेपर अलग से लिया जाएगा। निबंध पेपर 300 अंक का होगा। इसमें 100-100 अंक के तीन निबंध पूछे जाएंगे। अगर किसी इलेक्ट्रानिक सामान के साथ कोई पकड़े जाते हैं तो उन्हें पांच साल वर्ष तक सभी आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही अफवाह फैलाने वालों को 3 साल के प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।