पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Oct-2023 10:18 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: BPSC ने शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी 20 परीक्षार्थियों को अगले 5 साल तक के लिए परीक्षा देने पर रोक लगाई है। डीवी के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने कार्रवाई की है। कुल 20 फर्जी परीक्षार्थियों की लिस्ट आयोग ने जारी की है।
बता दें कि प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए 24, 25 और 26 अगस्त को आयोग ने परीक्षा आयोजित की थी जिसमें ये अभ्यर्थी भी शामिल हुए थे। आधार कार्ड सत्यापन में असफल पाये के कारण आंशू यादव और संजीत कुमार को पांच साल के लिए परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया है।
वही रामनंदन कुमार, विकास कुमार राय, लालू कुमार को Impersonation के कारण परीक्षा से वंचित किया गया है। दूसरे कैडिडेट की जगह परीक्षा देने के कारण रंजन कुमार गुप्ता, विकास चंद्र यादव, सरोज कुमार प्रसाद,मणिकांत कुमार,रितेश कुमार,मदन मोहन कुमार,गौरव कुमार, हरि प्रकाश, समीर राज, और फूल कुमारी को पांच साल तक परीक्षा देने पर रोक लगाई गयी है। जिन 20 फर्जी परीक्षार्थियों को आयोग ने परीक्षा देने से रोका है उन परीक्षार्थियों की लिस्ट देखिये...

