पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Nov-2023 07:15 AM
By First Bihar
PATNA : बीपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज सुबह 8 बजे के बाद से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। वैसे तो एडमिट कार्ड 18 नवंबर से ही डाउनलोड करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सर्वर बाधित होने के कारण डाउनलोड नहीं हो रहा था।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। 25 नवंबर से परीक्षा शुरू हो जाएगी और 29 नवंबर को मुख्य परीक्षा का समापन हो जाएगा। ऐसे में मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चिंता सता रही है।
ऐसे में बीपीएससी की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि 20 नवंबर सुबह 8 बजे से 32 वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
वहीं दूसरी ओर शिक्षक बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी दो दिन तक आवेदन करने में परेशानी झेलनी पड़ी। शिक्षक अभ्यर्थी भी आज 8 बजे से आनलाइन आवेदन कर पाएंगे। शिक्षक बहाली के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। ऐसे में बीपीएससी के सर्वर पर काफी भीड़ रहेगी।