ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

BPSC Exam Protest: BPSC चैयरमैन को राज्यभवन बुलाकर गवर्नर ने की बातचीत,क्या रद्द होगी पूरी परीक्षा?

30-Dec-2024 01:50 PM

By First Bihar

Bpsc exam protest : बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी है। आज अभ्यर्थियों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सुबह सुबह राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। पप्पू यादव ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर अभ्यर्थी की मांग को उनके सामने रखा। उसके बाद अब राज्यपाल ने बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को राजभवन बुलाकर बातचीत की है। 


जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बीपीएससी के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई को बुलाकर राज्यपाल ने बातचीत की है। कुछ देर चली यह मीटिंग अब खत्म हो गई है। मुलाकात के बाद बीपीएससी के चेयरमैन राजभवन से निकले लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्होंने इस पूरे मामले पर राज्यपाल को परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दी है। सवाल अभी भी बना है कि क्या पूरी परीक्षा रद्द होगी?


इससे पहले पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने कहा है कि वो सीएम नीतीश से इस मुद्दे पर बात करेंगे। हर कीमत पर बच्चों के साथ जो ज्यादती हुई है उस मामले में जांच के लिए राज्यपाल ने कह दिया है। पप्पू यादव BPSC चेयरमैन को भी बुलाया है। उन्होंने कहा कि BPSC के चेयरमैन का कहना है कि कोई डेलीगेट उनसे मिलने आ रहा है। BPSC के मामले पर बातचीत करेंगे। इसके बाद अब  BPSC चेयरमैन राज्यपाल से मिलने पहुंचे।


वहीं, बीपीएसी छात्रों के समर्थन में छात्र संगठनों ने चक्का जाम का ऐलान किया है। समस्तीपुर में वाम दल के छात्र संगठन ने चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने एसडीओ कार्यालय के पास समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। छात्र बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे। यहां छात्र संगठन के लोग हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे थे। छात्र यहां नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जता रहे थे।


प्रशांत किशोर ने दावा किया कि है जब वो जेपी गोलंबर के पास छात्रों के मार्च से निकल कर गांधी मैदान पहुंचे तब 45 मिनट बाद वहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पीके ने आरोप लग रहे थे कि वो लाठीचार्ज से पहले वहां से निकल गए हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा है कि वो पटना पुलिस पर केस करेंगे। छात्रों पर इस तरह बर्बरता से लाठी चलाना कानून के तहत नहीं है।