ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
14-Dec-2024 08:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पटना के बापू एग्जाम सेंटर के बाहर काफी हंगामा हुआ। इस बीच सेंटर पर तैनात सहायक केंद्र अधीक्षक राम इकबाल सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया। अभ्यर्थियों द्वारा सड़क जाम की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाने में देर हुई। लिहाजा उनकी हालत बिगड़ने लगी। जैसे-तैसे उन्हें अस्पताल पहुंचा गया। फिर कुछ देर में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार परीक्षा सेंटर पर सहायक केंद्र अधीक्षक और एक परीक्षार्थी की तबीयत खराब हो गई। सड़क जाम होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी हो रही थी। रास्ते से हटने का बार-बार आग्रह करने के बाद भी अभ्यर्थी नहीं हट रहे थे, जिस कारण सहायक केंद्र अधीक्षक की हालत नाजुक हो गई।
वहीं, पटना के डीएम और एसएससीप मौके पर पहुंचे और उन्होंने परीक्षार्थियों से हटने को कहा। फिर भी परीक्षार्थियों ने रास्ता खाली नहीं किया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग किया और रास्ता साफ कराया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही सहायक केंद्र अधीक्षक ने दम तोड़ दिया। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को अगर परेशानी है तो अपना पक्ष रख सकते हैं।
इधर, बापू सेंटर पर एक महिला परीक्षार्थी भी बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन के अनुसार बीपीएससी परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया और सड़क जाम कर दी। परीक्षा सेंटर पर सहायक केंद्र अधीक्षक और एक परीक्षार्थी की तबीयत खराब हो गई। सड़क जाम होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी हो रही थी।