Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
20-Sep-2021 09:31 PM
MUZAFFAPUR: मॉल में लड़कियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर के मोतीझील का है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों ने एक लड़की के साथ मॉल में जमकर मारपीट की।
वीडियो में मारपीट के दौरान एक युवक भी नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान लड़कियां एक दूसरे का बाल खींचती दिखी। इस दौरान कुछ लोगों ने इस झगड़े को छुड़ाने की कोशिश की। लड़कियों को समझाया कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल इस वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि एक लड़की एक लड़के के साथ खड़ी है। तभी दो लड़कियां वहां पहुंचती है। सभी मुजफ्फरपुर के एक मॉल में थे तभी लड़के के साथ खड़ी लड़की के पास दो लड़कियां पहुंचती है और अचानक उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देती है। तभी इसी दौरान एक अन्य लड़की भी दो लड़कियों के साथ मिलकर अकेली भीड़ जाती है।
जिसके बाद तीसरी लड़की अलग हो जाती है। लेकिन दो लड़कियां मारपीट करती नजर आती है। इस दौरान वहां मौजूद लड़का भी कुछ नहीं कर पाता है। फिर मॉल में मौजूद लोग किसी तरह इस मामले को शांत कराते हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर मॉल में लड़ने का कारण क्या था। लोग यह अनुमान लगाते है कि कही बॉयफ्रेड के चक्कर में तो यह झगड़ा नहीं हुआ। जिसके बाद उमड़ती भीड़ को देख सभी लड़कियां वहां से निकल पड़ती है। लड़कियों के साथ खड़ा लड़का भी वहां से चल देता है।