Road accident : हाइवा ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर बिहार में खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की चाकूबाजी में मौत Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर बिहार में खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की चाकूबाजी में मौत Patna CNG stations : पटना में CNG नेटवर्क का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार, साल के अंत तक 14 नये स्टेशन होंगे शुरू Bihar Politics: ‘SIT मौन है, मुख्यमंत्री मौन हैं, गृहमंत्री दे रहे घिसा-पिटा जवाब’, NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर रोहिणी ने उठाए सवाल Bihar Politics: ‘SIT मौन है, मुख्यमंत्री मौन हैं, गृहमंत्री दे रहे घिसा-पिटा जवाब’, NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर रोहिणी ने उठाए सवाल Bihar Expressway : हाईवे के बाद अब एक्सप्रेसवे की बारी: UP–महाराष्ट्र मॉडल पर बिहार में बनेगा नया एक्सप्रेसवे नेटवर्क, निवेश को मिलेगी रफ्तार Bihar Politics: पटना में पप्पू यादव का विवादित बयान, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को बताया चोर-उचक्का Bihar Politics: पटना में पप्पू यादव का विवादित बयान, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को बताया चोर-उचक्का Patna Crime News: पटना में मासूम बच्चे का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, हत्या और नरबलि की आशंका; धड़ की तलाश में जुटी पुलिस
16-Jun-2022 01:05 PM
SASARAM: सासाराम में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना सासाराम सिविल कोर्ट के पास की है। यहां प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने किसी बहाने से प्रेमी को सासाराम बुला लिया और बीच सड़क पर शादी करने की जिद्द पर अड़ गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी को प्रेमिका से शादी करनी पड़ी।
दरअसल, पटना के पालीगंज निवासी लड़के का रोहतास के डालमियानगर की रहने वाली लड़की से मिस्ड कॉल के जरिए प्यार हुआ था। करीब दो साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा और दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस बीच दोनों कई बार एक दूसरे से मिले और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसी बीच लड़के के घरवलों को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की को मिली वह प्रेमी से मिलने के लिए परेशान हो गई। लड़का घरवालों के दबाव के कारण लड़की से नहीं मिल रहा था। लड़की किसी भी हाल में एक बार लड़के से मिलना चाहती थी। इसी बीच उसने किसी बहाने से लड़के को सासाराम सिविल कोर्ट के पास मिलने के लिए बुला लिया। लड़का जैसे ही सासाराम सिविल कोर्ट पहुंचा तो लड़की ने प्रेमी के सामने शादी की डिमांड रख दी, लेकिन प्रेमी शादी करने के पक्ष में नहीं था।
बीच सड़क पर हो रहे हाईवोल्टेड ड्रामे को देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लड़की किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थी, वह लड़के से शादी करने की जिद्द पर अड़ रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़के को लड़की की मांग पूरी करनी पड़ी। भारी फजीहत के बाद लड़के को सिविल कोर्ट के पास ही मौजूद मंदिर में लड़की से शादी करनी पड़ी। शादी के बाद प्रेमी को बाइक से ही दुल्हन को लेकर अपने घर जाना पड़ा।