मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Jul-2023 05:36 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में सुबह 9 बजे से बोरवेल में फंसे चार वर्षीय शिवम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मासूम शिवम खेलते खेलते सुबह करीब 9 बजे बोरवेल में जा गिरा था। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया था। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिली और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दरअसल, नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांवके रहने वाले डोमन मांझी का चार साल का बेटा शिवम कुमार खेलने के दौरान बोरवेल में जा गिरा था। बच्चे की मां खेत में काम करने के लिए गई थी, चार साल का शिवम भी उसके साथ मौजूद था। शिवम की मां खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान खेलते खेलते वह खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके साथ ही सीथ पटना से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम नालंदा पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बोरवेल के अंदर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है और बोरवेल के ठीक बगल में गड्ढा खोदा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग शिवम की सलामती के दुआ मांग रहे थे। पटना से पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शिवम को बोरवेल से जिंदा निकाल लिया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बच्चे के सही सलामत बोरवेल से बाहर आने के बाद उसके परिजनों के साथ साथ रेस्क्यू में लगे लोगों ने राहत की सांस ली।
