ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बोलबम के जयकारे के साथ श्रावणी मेला शुरू, भक्तों के लिए खुला बाबा...

बोलबम के जयकारे के साथ श्रावणी मेला शुरू, भक्तों के लिए खुला बाबा का द्वार

13-Jul-2022 01:30 PM

JHARKHAND : श्रावणी मेले का आयोजन इस बार धूमधाम से किया गया है. देवघर के विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय मेले की शुरुआत हो चुकी है. आज यानि बुधवार को मेले का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने किया. साथ ही श्रावणी मेले में देश भर से जुटने वाले कांवरियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़ी तमाम व्यवस्था किया गया है. बाबा नगरी में लंबे अंतराल के बाद शुरू हो रहे श्रावणी मेले में शिवभक्त कांवरियों के स्वागत के लिए पूरी तरह हो चुकी है. 


श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को मुकम्मल करते हुए बिहार झारखंड के बॉर्डर जुम्मा से लेकर पूरे कमरिया पथ के अलावा मंदिर के इलाके और शहर के उन तमाम इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जहां कांवरियों की कतार से लेकर उनके ठहरने तक की उम्मीद जताई जा रही है. पूरे शहर को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.


बता दें कि मेले के दौरान मंदिर परिसर में किसी भी तरह के वैद्य या अन्य सामानों को ले जाने की इजाजत नहीं होगी. रंग सरोवर सहित पूरे मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी. वहीं शहर के विभिन्न इलाकों पर पैनी नजर रखने के लिए जगह-जगह पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की गई है.