ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बेतिया में बोगस वोटिंग को लेकर हंगामा, बूथ संख्या 27 का मामला

25-May-2024 04:35 PM

By First Bihar

BETIAH: पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के बेतिया में बोगस वोटिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। सीमा देवी नामक महिला वोटर जब मतदान करने बूथ पर गयी तो पता चला कि उनके नाम से पहले ही वोट गिर चुका है। इस बात की जानकारी मिलते ही सीमा देवी के पति संतोष कुमार हंगामा करने लगे। 


जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कहा कि गिराए गये वोट को कैंसिल कर टेंडर वोट देने की बात कही। बोगस वोटिंग का मामला बेतिया के दयानंद विद्या मंदिर स्थित बूथ नंबर 27 का है जहां मतदान देने गई महिला वोटर सीमा देवी को जब पता चला कि उन्होंने तो वोट दे दिया है। सीमा देवी अपने पति संतोष कुमार के साथ मतदान करने पोलिंग बुथ नंबर 27 पर पहुंची थी।


 जब पता चला कि उनका वोट पड़ चुका है तब पति गुस्सा हो गये। कहने लगे कि पत्नी को लेकर बूथ पर अभी आए है तो वोट पहले कैसे पड़ गया। महिला के पति ने कहा कि यह पूरे सिस्टम की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मामले पर लीपापोती हो रही है।  


टेंडर वोट की प्रक्रिया जानिए

फर्जी मतदान की शिकायत मतदान केंद्र पर तैनात पीठासीन अधिकारी से पहले करनी होगी। पहचान पत्र की जांच के बाद पीठासीन पदाधिकारी टेंडर वोटिंग की अनुमति देंगे। पीठासीन पदाधिकारी की ओर से बैलेट पेपर दिया जाएगा। जिसमें अपने मनपसंद उम्मीदवार के आगे मुहर लगाकर लिफाफा में अपने मतपत्र को बंदकर उसे पीठासीन पदाधिकारी को देना होगा। इसी पूरी प्रक्रिया को टेंडर वोट कहते हैं। टेंडर वोट की गिनती तब होती है, जब मतगणना के दौरान पहले और दूसरे नंबर के उम्मीदवारों के कुल पाए गए वोटों की संख्या एक समान हो। ऐसे में टेंडर वोट से ही विजेता का फैसला होता है।