ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोधगया में कोरोना संक्रमित मिली एक विदेशी महिला, किया गया आइसोलेट

29-Mar-2022 03:37 PM

GAYA: बोधगया में एक विदेशी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। ताइवान से 5 दिनों की टूर पर बोधगया घूमने आई महिला की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेट किया गया है। वही विदेशी महिला के संपर्क में आए लोगों का भी कोविड टेस्ट कराया गया लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 


बता दें कि गया में कोरोना के दो एक्टिव मरीज अब हो गये हैं। वही प्रदेश में कोरोना के 31 एक्टिव मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में छह नए कोविड मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गया,समस्तीपुर, वैशाली और मुंगेर में एक-एक और सहरसा में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहार में कोरोना का संक्रमण बहुत कम हो गया है। प्रदेश के लिए यह अच्छी बात है कि कई जिलों में तो कोरोना के नए मरीज ही नहीं मिल रहे हैं। 


कोरोना संक्रमित मरीजों की घटती संख्या के बीच लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। इसी बीच गया के बोधगया में एक विदेशी महिला कोरोना पाजिटिव मिली हैं। ताइवान से आई 42 वर्षीय महिला की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 


बताया जाता है कि ताइवान से आई विदेशी महिला को गया से दिल्ली जाना था लेकिन इस दौरान जब उसकी कोरोना जांच करायी गयी तब रिपोर्ट पॉजिटिव आने से महिला भी घबरा गयी। महिला को फिलहाल आइसोलेट किया गया है। वही महिला के संपर्क में आए लोगों का भी कोविड टेस्ट कराया गया लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।