ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोध गया में चीन के नापाक मंसूबे: चीनी मठ में लगाया विश्व का विवादित नक्शा, भारत के हिस्से को चीन में दिखाया

31-Dec-2022 01:22 PM

GAYA: भारत और चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में पिछले दिनों लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर खूनी झड़प हुई थी। तवांग में हुई इस झड़प में भारत के 6 जबकि चीन के कई सैनिकों घायल हो गए थे। चीनी सैनिक तवांग के यंगस्टे के 17 हजार फीट ऊंचाई पर भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ करने की तैयारी में थे। असल में चीन की बुरी नजर अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख पर है, ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब चीन की रणनीति खुलकर सामने आ चुकी है। अब बिहार के बोधगया में चीन के नापाक मंसूबे सामने आए हैं, जो भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को चौंकाने वाले हैं।


दरअसल, बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में प्रवास कर रहे है। बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी बीच बोध गया स्थित चीन के बौद्ध मठ में लगाया गया दुनिया का चौंकाने वाला नक्शा सामने आया है। चीन के बौद्ध मठ में विश्व के मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीनी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है। चीन के इस दुस्साहस से बिहार के साथ साथ भारत सरकार भी पूरी तरह से अनभिज्ञ है।


बोधगया में चीनी मठ के परिसर में बने गेस्ट हाउस में लगे वर्ल्ड मैप में चौंकाने वाली बात यह है कि गेस्ट हाउस के रिसेप्शन की दीवार पर दो मानचित्र लगाए गए हैं। एक नक्शा चीन जनवादी गणराज्य का है जबकि दूसरा विश्व मानचित्र है। जिसमें भारत के दो राज्यों लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को चीनी गणराज्य का हिस्सा बताया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि गिरफ्तार चीनी महिला दलाई लामा की जासूसी कर रही थी।