1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
23-Oct-2023 07:18 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने बीएमपी जवान अमन यादव उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के कारण हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
बीएमपी जवान बबलू यादव की हत्या बसुदेवपुर ओपी क्षेत्र के आईटीसी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास की गयी। हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि मृतक बाजार से अपने घर जा रहे थे तभी अपराधियों ने घेरकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंगेर के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा निवासी बीएमपी जवान अमन कुमार उर्फ बबलू यादव जो बीएमपी 7 कटिहार में सिपाही के पद पर पदस्थापित थे और वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट पर तैनात थे। कल ही छुट्टी मिलने पर अपने परिवार के साथ घर आये हुए थे। मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम वासुदेवपुर ओपी के पीछे स्थित टुन्नी हाथ में अपने दूसरे बंद पड़े घर की सफाई कर बाइक से शाम लगभग 6 बजे वापस लौट रहा था। तभी घर से थोड़ी दूर आईटीसी के समीप बजरंगवली चौराहा पर वो जैसे पहुंचा पहले से ही घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने बीएमपी जवान के सर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं बीएमपी जवान की हत्या की सूचना लोगों ने वासुदेवपुर ओपी और उसके घरवालों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और सभी का रो- रो के बुरा हाल है । सूचना मिलने के बाद मौके पे डीएसपी सदर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है । मृतक जवान की बीबी नर्मता देवी और फुआ विमला देवी ने बताया की किस ने अमन की हत्या की उन्हें नही पता है । वह दूसरे घर का साफ सफाई का काम करा लौट रहा था की अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी ।
वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी सदर ने राजेश कुमार ने बताया की घटना की सूचना पे मौके पर पुलिस पहुंच । टेक्निकल एविडेंस जुटाने में जुट गई है । परिजनों के के द्वारा अभी तक एफआईआर नही कराया गया है । घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है । फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है । पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।