अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
10-Oct-2024 12:02 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनीसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सिपाही की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, घटना की सुचना के बाद जांच -पड़ताल शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पटना में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मामला ब्लैकमेल से जुड़ा बताया गया है। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां को लगातार कोई परेशान कर रहा था। उसी शख्स का कॉल आने पर मां घबरा जाती थी। इस मामले में तिलकामांझी थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि सही तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ जायेगी।
बताया जा रहा है कि पटना जिला बल में तैनात सिपाही आनंद कुमार की पत्नी सोनी देवी का फंदे से लटकता शव तिलकामांझी थानाक्षेत्र के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी स्थित आवास से बरामद किया गया। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मामला ब्लैकमेल से जुड़ा बताया गया है। ब्लैकमेल करने का शक मार्केटिंग कंपनी स्नैपशॉप के एक एजेंट पर जा रहा है, जिसके जाल में वह मार्केटिंग ऑर्डर के दौरान ही फंस गई थी।
वहीं, घटना को लेकर मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां को मोबाइल पर कोई कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। कॉल आने पर मां घबरा जाती थी। दीपक ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कॉल करने वाले से परेशान थीं। मां ने पिता को भी कॉल को लेकर बताया था। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी अलग-अलग नंबरों से मां को फोन कर तंग किया जाता था।
इधर, सिपाही आनंद कुमार भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले हैं, जबकि सोनी का मायका कहलगांव में है। सोनी देवी सच्चिदानंद नगर कलोनी में एक किराये के मकान में अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं। आनंद पहले भागलपुर यातायात पुलिस में तैनात रह चुके हैं। हालांकि, सोनी देवी पिछले कुछ दिनों से पटना में ही थीं। वह बुधवार की सुबह ही वहां से भागलपुर लौटी थीं। आने के चंद घंटे बाद कमरे से शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोग आत्महत्या पर सवाल उठा गला घोंट फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की चर्चा कर रहे हैं।