ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / BJP सांसद रामकृपाल ने भी नीतीश कुमार से की मांग, बिहार से बाहर...

BJP सांसद रामकृपाल ने भी नीतीश कुमार से की मांग, बिहार से बाहर फंसे बच्चों को वापस लाने का रास्ता निकालिए

28-Apr-2020 06:59 PM

PATNA : कोटा सहित देशभर के अन्य राज्यों में फंसे बिहारी बच्चों को लेकर नीतीश सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है. चौतरफा आलोचना के बाद अब बीजेपी सांसद भी सरकार के इस रूप के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने लगे हैं. बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोटा सहित देश के अन्य हिस्सों में फंसे बिहार के छात्रों को वापस लाने का आग्रह किया है.


पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि लॉक डाउन की परिस्थितियों को हम सभी समझते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि एक कोटा सहित देश के अन्य हिस्सों में फंसे अपने अपने छात्रों को दूसरे राज्य वापस लेकर आए हैं. ऐसे में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र में हर दिन लोगों के सवाल का जवाब देना होता है.


अभिभावक लगातार उन्हें फोन कर आग्रह करते हैं कि प्रदेश में फंसे बच्चों को वापस लाने का रास्ता साफ हो, ऐसे में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग रखी है. रामकृपाल यादव ने कहा है कि मैं इस बात के लिए बाध्य हूं कि अभिभावकों का दर्द सुनने के बाद मुख्यमंत्री से आग्रह करूं कि सरकार तब की बात सुनते हुए कोई रास्ता निकाले.