ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

BJP प्रवक्ता शम्शी का ऑपरेशन सफल, होश में आये.. लोगों को पहचान रहे

28-Jan-2021 12:08 PM

 PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्शी की तबीयत में पहले से सुधार हु.आ है. पटना के पारस हॉस्पिटल में  शम्शी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर लिया गया है. उनकी कनपटी में फंसी गोली को भी डॉक्टरों ने निकाल लिया है राहत की खबर यह है कि शम्शी अब बेहोशी से होश की हालत में लौट रहे हैं.

होश में आने पर अब BJP प्रवक्ता शम्शी  अपने परिवार के लोगों को पहचान रहे हैं. उनके बेटे समेत परिवार के अन्य लोग इस वक्त अस्पताल में मौजूद हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव आज सुबह जब शम्शी का हाल-चाल लेने पहुंचे तो उस वक्त भी वह हल्के होश में थे.

बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता शम्शी को मंगलवार को उस वक्त गोली मार दी गई थी जब कॉलेज जा रहे हैं. घटना के वक्त मौजूद उनके ड्राइवर ने बताया कि शम्शी को जिस कॉलेज के पास गोली मारी गई है वहां पर वह पढ़ाते हैं. ‘सर जमालपुर कॉलेज गए थे. कॉलेज खत्म होने के बाद वहां से वह निकल रहे थे. इस दौरान गेट पर बहुत सारे लड़के खड़े थे. देखकर उन्हें कहा कि गाड़ी घुमायाओ. वह नीचे उतर गए और वह गाड़ी घुमाने लगा. इस दौरान ही किसी ने गोली मार दी. एक प्रोफेसर चिल्लाने लगे. बोले की शम्शी सर  गिर गए. जिसके बाद एक प्रोफेसर और हम उनके गोली लगने के बाद उन्हे हॉस्पिटल लेकर गए.’