ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

BJP प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी विनोद तावड़े ने दिया सूर्य देव को अर्घ्य, जानिए क्या रखी मुराद

BJP प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी विनोद तावड़े ने दिया सूर्य देव को अर्घ्य, जानिए क्या रखी मुराद

20-Nov-2023 11:51 AM

By First Bihar

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया है। इस मौके पर बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और सम्राट चौधरी ने दूसरे दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया। राजधानी पटना समेत तमाम जगहों पर छठ की छठा देखने को मिली।


दरअसल, लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने भी छठ पूजा को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया। बिहार बिजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी बिहार पहुंचे और सूर्य देव की आराधना की। इसके साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दूसरा अर्घ्य भगवान भास्कर को दिया जा चुका है और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।


 वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी छठ पर्व को बड़े श्रद्धा के साथ मनाया और सर्व मंगल की कामना की है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने कच्ची तालाब गर्दनीबाग घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर बिहार वासियों के लिए मंगलकामना की।


आपको बताते चलें कि, बीजेपी नेता और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े महाराष्ट्र के रहने वाले हैं लेकिन छठ पर्व की महिमा से आकर्षित होकर बिहार पहुंचे थे। वो छठ उत्सव में शामिल हुए और बिहार वासियों के कल्याण की कामना की। छठ पर्व को लेकर आम लोगों के अलावा सरकारी स्तर पर भी तैयारी की गई थी। दीघा घाट पर बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाने पहुंचे थे। वहीं राजधानी पटना के तालाबों को भी सजाया गया था। इसके अलावा पटना के पार्कों में भी लोगों की भीड़ उमड़ी और भगवान भास्कर की पूजार्चना की गई।