‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
27-Sep-2020 10:55 AM
DESK : राजनेताओं के कोरोना वायरस होने का सिलसिला लगातार जारी है. बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. उमा भारती कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में क्वॉरेंटाइन कर लिया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है. उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा है मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना वायरस जांच टीम को बुलाया. मुझे 3 दिनों से हल्का बुखार था. मैंने हिमालय में कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन किया फिर भी मैं कोरोना वायरस संक्रमित निकली हूं.
उमा भारती ने लिखा है कि मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम कुंज में क्वॉरेंटाइन हो चुकी हूं. यह जगह बिल्कुल मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन बाद फिर से कोरोना वायरस का जांच कराउंगी और स्थिति यही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक आगे का निर्णय लूंगी. उमा भारती ने यह भी कहा है कि उनके संपर्क में जो लोग भी आए हैं वह अपना कोरोना वायरस जरूर जांच करवाएं और सावधानी बरतें.