बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
08-Aug-2024 03:25 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में बीजेपी नेता की करतूत सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अब लोग कार्रवाई की मांग कर रहे है। दरअसल भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कटिहार पहुंचे थे उनके साथ आए बीजेपी नेता मनोज चौधरी ने महिला के साथ बदसलूकी की। मंत्री से मिलने पहुंची अनुबंध पर बहाल महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बीजेपी नेता मनोज चौधरी ने धक्का मुक्की की और किसी महिला का गर्दन पकड़कर ढकेल दिया तो किसी का हाथ पकड़कर झटका दिया यहां तक कि महिला का साड़ी तक खिंचा लेकिन वहां खड़ी पुलिस तमाशा देखती रही।
जब अपनी मांग को लेकर महिला एएनएम प्रदर्शन कर रही थी तभी बीजेपी नेता अचानक महिलाओं के बीच में घुस गया और गर्दन दबाकर महिलाओं को ढकेलने लगा। तो किसी का हाथ तक पकड़कर झटका देते हुए वहां से भगाने की कोशिश बीजेपी नेता ने की। भाजपा नेता के इस रवैय्ये से प्रदर्शनकारी काफी गुस्सा हो गये और कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो अपने हक की मांग करने आए थे लेकिन बीजेपी नेता उसके साथ बदसलूकी करने लगा।
महिलाओं की इज्जत नहीं करने वाले ऐसे नेता पर कार्रवाई की मांग की। भूमि व राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल के कटिहार आते ही जमकर हंगामा हुआ। स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर बहाल कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में महिला कर्मी शामिल थी। बीजेपी कार्यकर्ता महिला प्रदर्शनकारियों के बीच घुस गये और उन्हें भगाने लगे। यही नहीं महिलाओं का साड़ी तक खींच डाली। महिला प्रदर्शनकारी को हाथ पकड़कर उनके साथ बदसलूकी की।
यहां तक कि महिला का गला दबाकर धकेल दिया। महिलाओं के साथ बीजेपी नेता बदसलुकी करता रहा और कटिहार की महिला पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही। मामला नगर भवन का है जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता बेशर्मी पर उतर गये। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। प्रदर्शनकारी महिला एएनएम के साथ बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता मनोज चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग स्वास्थ्य कर्मी कर रहे हैं।
कटिहार में दिलीप जायसवाल के कार्यक्रम में हंगामा: बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ की धक्कामुक्की,गला दबाकर धक्का भी दिया, प्रदर्शनकारी,बीजेपी नेता को मुक्का माराकर भगाया@RJDforIndia @yadavtejashwi #Bihar #Biharnews #katihar pic.twitter.com/laIF5A1mVO
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 8, 2024