ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / बीजेपी नेताओं ने जाप कार्यकर्ताओं को पीटा, पप्पू यादव बोले- भाजपा के गुंडों...

बीजेपी नेताओं ने जाप कार्यकर्ताओं को पीटा, पप्पू यादव बोले- भाजपा के गुंडों को गिरफ्तार करे सरकार

25-Sep-2020 09:52 PM

PATNA :  राजधानी पटना में भाजपा नेताओं द्वारा जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटे जाने के बाद जाप संरक्षक पप्पू यादव काफी आहत हैं. मारपीट की इस घटना पर पप्पू यादव ने आपत्ति जताई है. उन्होंने सरकार से इस मामले में दोषी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.




जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा सिर्फ वर्चुअल और डिजिटल रैली की अनुमति दिये जाने के खिलाफ सोमवार को पीआईएल दाखिल करने की घोषणा की है. उन्होंने दलील दी कि 80% लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं, गरीब के पास लैपटॉप नहीं और बाढ़ के कारण बिजली नहीं मिल रही तो ऐसे में वर्चुअल रैली से कैसे जनता से संपर्क होगा.  उन्होंने इसे चोर दरवाज़े से सरकार बनाने की साज़िश करार दिया। उन्होंने पूछा कि जिस पार्टी के पास पैसे नहीं वह कैसे यह सब कर पाएगी.


उन्होंने कहा कि जनता और उनकी पार्टी 'जाप' दोनों चुनाव के लिए तैयार है लेकिन जब जनता से हम मिलेंगे ही नहीं तो अपनी बात कैसे रखेंगे। उन्होंने मांग की कि नॉमिनेशन के तरीक़े को भी बदलना चाहिए.




उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बिहार की हक़ीक़त से अवगत नहीं है. तीन हिस्सा बिहार नदियों में डूबा है। छपरा-सीवान का हिस्सा डूबा है.  महानन्दा-कोसी उफान पर है। उन्होंने पूरा बिहार कोरोना वायरस से डरा हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि जब हालात अच्छे नहीं तो चुनाव क्यों.  उन्होंने कहा कि जो सरकार किसान के साथ नहीं, उसे रहने का अधिकार नहीं.


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वाली जन अधिकार पार्टी पर हमला किया गया.  बीजेपी को आगाह किया कि गुंडई नहीं चलने वाली. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के दफ्तर में गुंडे बैठते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक रामचन्द्र जी को जान से मारने की साज़िश थी. उन्होंने मुख्यमंत्री से अविलंब केस करने की मांग की. उन्होंने कहा कि केस नहीं करने पर कोर्ट जाएंगे.