ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहारी मजदूरों पर हमले की झूठी खबर फैलाने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज,...

बिहारी मजदूरों पर हमले की झूठी खबर फैलाने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, BJP नेता को माफी मांगने का निर्देश

06-Apr-2023 04:56 PM

By First Bihar

DESK: तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले मामले में झूटी खबर फैलाने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज है.  बता दें तमिलनाडु पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और वकील प्रशांत उमराव के खिलाफ दर्ज मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के BJP प्रवक्ता प्रशांत उमराव पटेल को माफी मांगने को कहा है.


गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि  प्रशांत उमराव एक अधिवक्ता हैं, उन्हें तो और अधिक जिम्मेदार होना चाहिए. साथ ही कहा कि फिलहाल एक ही मामले में जांच चलेगी. एक केस की अग्रिम जमानत सभी मामलों में लागू रहेगी. बता दें सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत शर्तों को भी संशोधित किया है. इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद 10 अप्रैल को उमराव तमिलनाडु पुलिस के सामने पेश होंगे. 


सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत की याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने हाईकोर्ट की उस शर्त में संशोधन किया, जिसमें 15 दिनों तक रोजाना सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक पुलिस की जांच में शामिल होने को कहा गया था. कोर्ट में जस्टिस बी आर गवई की बेंच ने कहा कि वो दस अप्रैल को ही पुलिस जांच में शामिल होंगे. इसके बाद जब जांच अफसर को जरूरत होगी तब जाएंगे