Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
12-Aug-2020 11:09 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : लॉकडाउन के दौरान नवादा में हर दिन चोरों का उत्पात देखने को मिल रहा है. ताजा मामला शहर के स्टेशन रोड का है, जहां मंगलवार की रात भाजपा नेता अनिल मेहता के घर में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया.
चोरों ने उनके अलमीरा को तोड़ दिया और उसमें रखे जेवरात समेत अन्य सामान को गायब कर दिया है. भाजपा नेता के पिता केशव प्रसाद ने बताया कि बेटा व बहू बाहर गए हुए हैं. सुबह में घर का नौकर छोटू उनके कमरे में गया तो देखा कि खिड़की में लगा जाली कटा हुआ है और कमरे में रखे अलमीरा का लॉक खुला हुआ है.
लॉकर भी खुला हुआ है. नौकर ने आकर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान गायब था. नेता के पिता ने कहा कि बेटा-बहू के आने के बाद ही पता चलेगा कि लॉकर और अलमीरा में क्या-क्या रखा हुआ था.
बता दें कि एक दिन पहले ही डोभरा पर मोहल्ले में किराना व्यवसायी सत्यानंद प्रसाद के घर डकैती हुई थी, और अपराधियों ने उनके पुत्र रौशन कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी थी. व्यवसायी को भी मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था.