Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
20-Aug-2024 06:33 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बीजेपी से जुड़ी दिल्ली से आ रही है जहां बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पटना के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को बीजेपी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वही जेडीयू ने उपेंद्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि 7 राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक हुई। जिसमें राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गयी। नामांकन के आखिरी दिन से एक दिन पहले आज बीजेपी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए ने दो राज्यसभा उपचुनाव सीटों के लिए उम्मीदवार के नामों की घोषणा आज कर दी है। मनन कुमार मिश्रा और उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को अंतिम दिन नामांकन पर्चा भरेंगे।


