BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
03-Oct-2020 08:49 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस खबर में नीचे कैंडिडेट्स की लिस्ट दी हुई है.
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से बिहार और कर्णाटक में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों पर स्वीकृति दी गई है. बीजेपी की ओर से कोसी स्नातक से एनके यादव, पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से सुरेश राय, तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र सिंह और सारण शिक्षक से चंद्रमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.
आपको बता दें कि राज्य के चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीटों के चुनाव को लेकर लेकर 22 अक्टूबर को मतदान होने वाला है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटें इनमें शामिल हैं. वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें इनमें शामिल हैं.
इन सभी सीटों के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई 2020 को ही समाप्त हो चुका है. इन सीटों के चुनाव को लेकर 28 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई है. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 12 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी किये जायेंगे.
आपको बता दें कि 5 अक्टूबर तक इन सीटों पर दावेदारी के लिए नामांकन पत्र भरा जा सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच के लिए 6 अक्टूबर और नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर निर्धारित की गयी है.
आपको ये भी बता दें कि बिहार में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने आज फिर से दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. नीरज कुमार ने इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसी क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया था. उनके अलावा इसी क्षेत्र से पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया. इसी तरह तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.
.png)