Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
24-Jan-2020 05:27 PM
PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी मनाई गई। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तर के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में जननायक को श्रद्धांजलि दी गई। जयंती समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, कृषि मंत्री प्रेम कुमार समेत तमाम सभी नेता और बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार में रहते हुए बीजेपी जननायक के सपनों को मूर्त रूप देने का प्रयास कर रही है। पार्टी का यह मानना है कि समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव सहूलियत दी जानी चाहिए। जो सपना कभी कर्पूरी ठाकुर ने देखा था उसे अब साकार किया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भारत सरकार से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाद के दिनों में अतिपिछड़ों की सूची में करीब दो दर्जन नई जातियों को जोड़ा गया है, इसलिए आने वाले दिनों में पंचायत में अति पिछड़ों के कोटा को बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। पिछड़ों-अतिपिछड़ों को घोखा देने वाले राजद को कर्पूरी जयंती मनाने का अधिकार नहीं है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जननायक के व्यक्तित्व को विशाल बताते हुए कहा कि सालों पहले कर्पूरी ठाकुर को गरीबों की आवाज बनने का गौरव हासिल हुआ। समाज के गरीब तबके की आवाज को मजबूती देना आसान काम नहीं था बावजूद इसके जननायक इस दिशा में काम करते रहे। संजय जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों, असहाय और वंचितों के नाम सेवा के लिए लग गया।