गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
13-Dec-2023 09:39 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया है। इन्वेस्टर्स मीट का आज पहला दिन था। जिसे लेकर बीजेपी ने लालू-नीतीश पर हमला बोला है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जब तक सरकार पर लालू का सारा रहेगा तब तक निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल के राजद राज को कोई भूला नहीं है और अब नीतीश पर भरोसा रहा नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अडाणी को कोसने वालों की सरकार आज उनके लिए लाल कालीन बिछा रही है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जब-तक लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सत्ता के केंद्र में रहेंगे, तब तक उनके डरावने 15 साल की याद कर कोई बड़ा निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएगा। नीतीश कुमार के आश्वसन पर किसी को भरोसा नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में पहले भी दो बार इंवेस्टर्स मीट हो चुका है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इस बार राजद, कांग्रेस, जदयू और वामदल जिस उद्यमी गौतम अडाणी को दिन-रात कोसते रहते हैं, उन्हें महागठबंधन सरकार रेड कार्पेट वेलकम दे रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी निवेश लाने के लिए न कोई गंभीर प्रयास किया, न पहले दिये गए आश्वासनों का पालन ही किया। बियाडा ने 2400 इकाइयों में से 1200 इकाइयों के आवंटन रद कर दिये और 2011 औद्योगिक नीति के अनुसार जिन्हें सब्सिडी मिलनी चाहिए थी, उनको अब तक भुगतान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि वैट की प्रतिपूर्ति और अनुदान पाने के लिए निवेशकों को पापड़ बेलने पड़ते हैं। जीएसटी में हजारों लोगों को 2017-18 के मामले में नोटिस भेज कर तंग तबाह किया जा रहा है।