पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
01-Feb-2022 05:50 PM
PATNA : बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि आज सदन में पेश होनेवाला बजट अबतक का सबसे अनूठा बजट है। बेबी कुमारी ने कहा कि एक ओर जहां कोरोना महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है, ऐसे में सरकार ने बजट में कृषि, शिक्षा और उद्यम समेत सभी क्षेत्रों पर बराबर फोकस किया है।
उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य अब सीधे उनके खाते में भेजेगी जबकि किसानों को डिजिटल और हाईटेक बनाने के लिए पीपीपी मोड में नई योजनाएं शुरू की जाएगी। इसके साथ ही ऑर्गेनिक खेती पर भी जोर दिया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे प्रोफेशनल एजुकेशन को काफी मजबूती मिलेगी। आरबीआई द्वारा डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिए जाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। वहीं इस बजट के तहत युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए इस बजट पेश किया गया है। देश के विकास में इस बजट की भूमिका काफी अहम है। देश हित में यह बजट अभी तक का सबसे लोकप्रिय बजट साबित होगा।