ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BJP प्रत्याशियों की तीसरी सूची : 3 विधायकों का टिकट कटा, अपने MLA को बेटिकट कर नीतीश के खास को मैदान में उतारा

11-Oct-2020 05:33 PM

PATNA : BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गयी 46 उम्मीदवारों की सूची में अपने तीन सीटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है. मजेदार बात ये भी है कि बीजेपी ने अपने एक सीटिंग विधायक का टिकट काट कर नीतीश कुमार के खास नेता को उम्मीदवार बनाया है.


अमनौर में बीजेपी का खेल
सारण जिले के अमनौर विधानसभा क्षेत्र में 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने महागठबंधन के उम्मीदवार कृष्ण कुमार मंटू को हराया था. विवादित नेता कृष्ण कुमार मंटू नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. बीजेपी ने इस दफे अपने सीटिंग विधायक शत्रुध्न तिवारी का टिकट काट दिया और उसे टिकट दे दिया जिसे शत्रुध्न तिवारी ने पिछले दफे हराया था.


तीन दिन पहले बीजेपी के कृष्ण कुमार मंटू को रातो रात जेडीयू से अपनी पार्टी में शामिल करा लिया था. उसी वक्त ये तय हो गया था कि मंटू को टिकट मिलने जा रहा है. आज इसका औपचारिक एलान कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार की सिफारिश पर बीजेपी ने अपने सीटिंग विधायक को बेटिकट कर मंटू को टिकट दिया है.


दो और विधायकों का टिकट कटा
बीजेपी ने अपनी इस सूची में सिवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद का भी टिकट काट दिया है. उनकी जगह पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को टिकट दिया गया है. ओम प्रकाश यादव सिवान से सांसद थे लेकिन 2019 के चुनाव में बीजेपी ने ये सीट जेडीयू को दे दी थी. जिसके बाद जेडीयू ने कविता सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था.


प्रकाश राय का भी पत्ता साफ
बीजेपी ने पश्चिमी चंपारण के चनपटिया से अपने विधायक प्रकाश राय का भी पत्ता साफ कर दिया है. प्रकाश राय के बदले उमाकांत सिंह को टिकट दिया गया है. उमाकांत सिंह उसी क्षेत्र के एक पंचायत के मुखिया हैं. कुछ दिनों पहले तक वे भी जेडीयू में थे बाद में बीजेपी में शामिल हो गये थे.