बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
20-Jul-2020 04:33 PM
DELHI : भारतीय जनता पार्टी के अंदर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बीजेपी ने 2 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. लोकसभा सांसद सीआर पाटील को गुजरात का बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है. वही जामयांग शेरिंग नामग्याल को लद्दाख में पार्टी की कमान सौंपी गई है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन दोनों प्रदेश अध्यक्षों की तैनाती की है. गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल सांसद हैं. उन्हें जीतूभाई वघानी के जगह प्रदेश की कमान दी गई है जबकि लद्दाख से चुनकर लोकसभा आने वाले जामयांग शेरिंग नामग्याल को पार्टी ने संसद में उनके जोरदार प्रदर्शन के बाद बड़ी भूमिका दी है.
कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के प्रस्ताव पर संसद में चर्चा के दौरान नामग्याल ने जोरदार भाषण दिया था, जो देश भर में वायरल हुआ और लोगों ने लद्दाख से आने वाले बीजेपी के युवा सांसद की खूब तारीफ की. सीआर पाटील और नामग्याल की नियुक्ति बीजेपी में युवा वर्ग को मिलते प्रतिनिधित्व का संकेत है. पार्टी ने अब बदलाव की दिशा में कदम उठाया है. पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों को बड़ी भूमिका दी जा रही है.