ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बीजेपी सांसद ने सदन में पढ़ दी रॉबर्ट वाड्रा की प्रॉपर्टी लिस्ट, Pilatus...

बीजेपी सांसद ने सदन में पढ़ दी रॉबर्ट वाड्रा की प्रॉपर्टी लिस्ट, Pilatus एयरक्राफ्ट डील पर लोकसभा में हंगामा

26-Jun-2019 12:40 PM

By 2

DELHI : Pilatus एयरक्राफ्ट डील को लेकर आज लोकसभा में जमकर शोर शराबा हुआ। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शून्यकाल में Pilatus एयरक्राफ्ट डील का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि डील में शामिल संजय भंडारी ने गांधी परिवार के दामाद राबर्ट वाड्रा को सीधे फायदा पहुंचाया। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में कहा कि संजय भंडारी ने रॉबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में प्रॉपर्टी खरीदी और विदेश यात्राओं को फंड किया। यूपीए सरकार के दौरान वायुसेना के लिए कुल 2895 करोड़ रुपए में 75 ट्रेनर एयरक्राफ्ट खरीदे गए थे। जिसमें 350 करोड़ से ज्यादा की दलाली का मामला सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने संजय भंडारी और वायु सेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर आर दर्ज की है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे जिस वक्त शून्यकाल में रॉबर्ट वाड्रा की प्रॉपर्टी लिस्ट बता रहे थे, उस समय कांग्रेस के सांसदों ने शोर शराबा किया।