मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
04-Jan-2021 01:34 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कटोरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. निक्की हेंब्रम की कार में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है. इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉ. निक्की हेंब्रम को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना मुंगेर जिला के बरियारपुर की है, जहां भाजपा विधायक डॉ. निक्की हेम्ब्रम अपने गृह क्षेत्र से पटना लौट रही थीं. इस दौरान बरियारपुर में उनकी कार को एक ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी. जिसमें विधायक का एक पैर और एक हाथ टूट गया है. उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. विधायक के करीबी लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे खुद उनकी चिकित्सा की निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

हम आपको बता दें कि डॉ. निक्की हेम्ब्रम कटोरिया से पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं. इनके ससुर सोनेलाल हेंब्रम कटोरिया के विधायक रहे हैं.
