ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / 6 जुलाई से शुरू होगी बीजेपी की सदस्यता अभियान, 5 लाख महिला सदस्य...

6 जुलाई से शुरू होगी बीजेपी की सदस्यता अभियान, 5 लाख महिला सदस्य बनाने का लक्ष्य

04-Jul-2019 05:52 PM

By 7

NAWADA : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है. बीजेपी 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है. महिला मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत नवादा से की जाएगी. इस अभियान को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया. जिसमें सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 6 जुलाई से नवादा की धरती से की जाएगी. जिले की महिला कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि महिला प्रकोष्ठ ने 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद बिहार विधानसभा में भी एनडीए बड़ी जीत हासिल करेगी. इस जीत में महिलाओं का योगदान अहम होगा. पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान दिया है. महिला अध्यक्ष नवादा जिले से कम से कम 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखी हैं. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट