IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
22-Dec-2019 08:18 AM
PATNA : बिहार बीजेपी के राज्य परिषद की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ संजय जायसवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जयसवाल की तरफ से शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। आज नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही डॉ जायसवाल निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे।
राज्य परिषद की बैठक में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावे बिहार चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत भी शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ-साथ सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पूर्व सांसद, विधायक जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया के मुताबिक राज्य में 60 फ़ीसदी जिला स्तरीय पदों पर चुनाव संपन्न करा लिए जाने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इस बैठक में डॉ संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
इससे पहले शनिवार की शाम डॉ संजय जयसवाल ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठन चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बिहार की सह चुनाव पर्यवेक्षक विजया रहाटकर, प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा और सह चुनाव अधिकारी अनिल शर्मा के सामने डॉ जायसवाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ नंदकिशोर यादव, डॉ प्रेम कुमार, रामनारायण मंडल, मंगल पांडे, सीपी ठाकुर जैसे बड़े नेता मौजूद थे।