Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर
31-Dec-2019 02:00 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर टिप्पणी कर जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बीजेपी के युवा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी के युवा विधायक नितिन नवीन और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने पीके पर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने पीके को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे बेपेंदी के लोटा हैं। वे कहां है और क्या हैं उन्हें पता नहीं है। ये लोग लाइजनर है जिन्हें जनता और जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होनें प्रशांत किशोर को आगाह किया वे अनाप-शनाप बयानबाजी बंद करें। वे जिस व्यक्ति के बारे में बोल रहे हैं वे बिहार की जमीन पर पिछले चालीस सालों से काम कर रहे हैं। उन्होनें ही लालू के जंगल राज को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। नितिन नवीन ने कहा कि प्रशांत किशोर की कोई जमीन तो हैं नहीं उपर से आकर बैठ गए हैं। बयानवीर बनने के चक्कर में अपनी ही पार्टी जदयू के अंदर हाशिये पर चले जाएंगे। अब इनका मैनेजमेंट भी फेल हो गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने पीके पर तीखा हमला बोलते हुए ट्वीट किया है।उन्होनें लिखा कि राजनीति को कोठा और खुद को तवायफ़ की तरह पेश ना करे PK। संघर्ष की राजनीति और पोस्टर स्लोगन बनाने में ज़मीन आसमान का फ़र्क़ होता है।जिसे PK राजनीति समझ रहे है वो पैसे पर नौकरी करने वाले नौकर है।JDU के पट्टे से बंधा पालतू बेलगाम हो रहा है ..ऐसे पालतू सबसे पहले घर वाले को काटते है।
बता दें कि सीट शेयरिंग की बयानबाजी के बीच डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पीके पर तंज कसते हुए कहा था कि वो राजनीतिक चोला ओढ़कर अपना धंधा चमकाने में लगे हैं। वहीं अब पीके ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़े दल की भूमिका जनता ने तय की है और सुशील मोदी परिस्थितिवश बिहार का डिप्टी सीएम बने हैं।