ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / नीतीश अब BJP के साथ शुरू करेंगे खेल, मुलायम और चौटाला के साथ...

नीतीश अब BJP के साथ शुरू करेंगे खेल, मुलायम और चौटाला के साथ एक मंच पर दिखेंगे

08-Sep-2021 07:01 AM

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर बीजेपी से अलग राय रखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब असल खेल की शुरुआत करने वाले हैं। जेडीयू ने पिछले दिनों राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि जातीय जनगणना के मसले पर उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के विरोधियों के साथ मंच साझा करने वाले हैं। यूपी चुनाव के ठीक पहले नीतीश समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ एक मंच पर नजर आएंगे। नीतीश और मुलायम के साथ इस मंच पर ओम प्रकाश चौटाला भी मौजूद रहेंगे।


दरअसल पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर 25 सितंबर को हरियाणा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है हरियाणा के जींद में एक बड़ा आयोजन ओम प्रकाश चौटाला करने जा रहे हैं इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे नीतीश कुमार के साथ साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक के मुलायम सिंह यादव और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल जैसे दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा बीजेपी के विरोधी माने जाने वाले इन नेताओं के साथ नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला के मुताबिक इस आयोजन में शामिल होने के लिए शरद पवार ममता बनर्जी फारूक अब्दुल्लाह और जयंत चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है इनमें से कई नेताओं ने अब तक अपने आने की पुष्टि नहीं की है लेकिन यह बात तय माना जा रहा है कि देवीलाल की जयंती के मौके पर तमाम नेताओं का जुटान होगा। 


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव, एच डी देवगौड़ा और प्रकाश सिंह बादल ने अपनी सहमति दे दी है। इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में ऐसे नेताओं को बुलाया जा रहा है जो गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी दलों के साथ-साथ समान विचारधारा रखते हों। एक मंच पर जब इन नेताओं का जुटान होगा तो जाहिर तौर पर राजनीतिक बातें भी होंगी। ऐसे में बीजेपी के खिलाफ गोलबंदी और तीसरे मोर्चे की कोशिशों के बीच नीतीश भी रणनीति बनाते नजर आएंगे। अब देखना होगा बीजेपी नीतीश के नए कदम पर कैसे रिएक्ट करती है।