गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
17-Feb-2021 06:19 PM
PATNA : पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार बढ़ रही कीमतों ने नए विकल्प की तरफ सोचने को मजबूर कर दिया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और ऐसे में स्थायी विकल्प क्या हो, इसकी तरफ सबका ध्यान जाने लगा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेट्रोलियम उत्पादों की बजाय दूसरे विकल्पों की तरफ आगे बढ़ने की जरूरत बताई थी. नीतीश के इस बयान से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा भी सहमत हैं.
आरके सिन्हा ने कहा है कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से मैं बिल्कुल सहमत हूं कि डीजल और पेट्रोल की जगह हमें इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों के इस्तेमाल की तरफ बढ़ना चाहिए. डीजल और पेट्रोल का प्रयोग कम हो यह आवश्यक है. आर के सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में खुद इसका अनुपालन किया है. उनके कृषि फॉर्म में सामान ढुलाई के लिए जो गाड़ी का इस्तेमाल की जाती हैं, वह इसी तरह की है साथ ही साथ अपने अन्य स्थानों पर भी हम इसी तरह की गाड़ियां चलते देखते हैं.
आर के सिन्हा ने कहा है कि यह सभी गाड़ियां बिजली से चार्ज होती हैं. रात भर चार्जिंग के बाद दिनभर इनका अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि सोलर चार्जर का इस्तेमाल किया जाए. सोलर पैनल ओं को दिनभर चार्ज करके आप रात में बैटरी बैंक चार्ज करने और वहीं से अपनी गाड़ियों की चार्ज करें तो बिजली भी बजाई जा सकती है.
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल सीमित साधन है और अगर हम सौर ऊर्जा की तरफ आगे बढ़े तो सूर्य का प्रकाश असीमित है. जिसका लाभ सबको मिलेगा.