केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
02-Oct-2019 05:57 PM
By Rahul Singh
PATNA : पटना में मची तबाही को प्राकृतिक आपदा करार देकर पिछले पांच दिनों से अपने सिस्टम को क्लीन चिट रहे नीतीश कुमार के तेवर आज बदल गये. नीतीश ने आज कहा कि पानी निकल जाने के बाद वे देखेंगे किसने लापरवाही बरती. सरकार के निर्देश का पालन हुआ या नहीं. उसके बाद आगे कार्रवाई होगी. सवाल ये है कि क्या नीतीश के सुर भाजपा की नाराजगी के कारण बदले हैं.
नीतीश बोले-सब देखेंगे
पटना में आज मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि फिलहाल सरकार की प्राथमिकता है पटना से पानी निकालना. पूरा सरकारी तंत्र उसनें जुटा है. लेकिन पानी निकलने के बाद इसकी पूरी समीक्षा होगी. एक बार पहले भी पटना में जल जमाव हुआ था. तब उनकी ही सरकार ने कई दिशा निर्देश दिये थे. मुख्यमंत्री देखेंगे कि उसका पालन किया गया या नहीं. क्या सरकारी अमले ने लापरवाही बरती. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
क्यों बदले नीतीश के सुर
पटना में तबाही के बाद नीतीश कुमार लगातार सरकारी सिस्टम को बचाने में लगे थे. वे बार बार कह रहे थे कि ये प्राकृतिक आपदा है जिसे रोका नहीं जा सकता. लेकिन कल रात सरकार में साझीदार भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि ये प्रशासनिक लापरवाही है और सरकार को लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करनी होगी. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बकायदा फेसबुक पोस्ट कर कहा था कि सरकार दस दिनों के बाद ये तय करे कि किन अधिकारियों ने लापरवाही बरती थी. उनके खिलाफ कार्रवाई हो. नीतीश के बदले तेवर बता रहे हैं कि वे भाजपा के प्रेशऱ में हैं. लेकिन अहम सवाल ये है कि वे किस अधिकारी पर कार्रवाई करेंगे. तमाम अधिकारी नीतीश की पसंद से पोस्टेड हैं. अपने पसंदीदा अधिकारियों पर नीतीश कार्रवाई कैसे करेंगे ये देखने की बात होगी.