ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / बीजेपी वाले चौरसिया जी तो बड़े खिलाड़ी निकले, ना-ना करते एलजेपी में पहुंच...

बीजेपी वाले चौरसिया जी तो बड़े खिलाड़ी निकले, ना-ना करते एलजेपी में पहुंच ही गये

07-Oct-2020 08:06 PM

PATNA : BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया आज लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गये. वे लोजपा के टिकट पर चुनाव लडेंगे लेकिन उससे पहले उन्होंने खूब खेल लिया. परसों से ही वे ना-ना करते रहे. लेकिन नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले एलजेपी दफ्तर पहुंच गये.


चौरसिया जी का किस्सा
दरअसल दो दिन पहले से ही ये खबर आम थी कि बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ेगे. दरअसल वे बीजेपी से नोखा या सासाराम विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे थे. लेकिन दोनों सीटें जेडीयू के कोटे में चली गयी. चौरसिया जी को इस दफे विधायक बनने का सपना पूरा होता नहीं दिखा. लिहाजा चर्चा ये हुई कि राजेंद्र सिंह की तर्ज पर वे भी लोजपा में शामिल हो सकते हैं.


कल से आज दिन तक पत्रकाऱ चौरसिया जी से  पूछते रहे कि क्या वे लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल होंगे. चौरसिया जी इंकार करते रहे. वे बताते रहे कि बीजेपी के टॉप लेवल के नेता उनसे संपर्क में हैं और उन्हें कहीं और एडजस्ट करने की तैयारी की जा रही. रामेश्वर चौरसिया ने जब बार-बार इंकार किया तो मीडिया भी शांत हो गयी.


लेकिन आज दिन में रामेश्वर चौरसिया अचानक से एलजेपी दफ्तर पहुंच गये. उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज और उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के सामने सदस्यता ग्रहण कर लिया. बदले में लोजपा ने उन्हें टिकट सौंप दिया है. कल पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन है. रामेश्वर चौरसिया कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं.