मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
20-Oct-2020 07:17 PM
PATNA : बीजेपी के नेता और पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह ने जेडीयू की सदस्यता हासिल कर ली है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति में इन्होने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा है. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही जेडीयू के मुखिया ने इन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है.
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बीजेपी के पूर्व MLC अनुज कुमार सिंह को अपनी पार्टी में शामिल करते ही प्रदेश का उपाध्यक्ष बना दिया है. नीतीश ने कहा कि न्याय के साथ विकास से प्रभावित होकर पूर्व MLC अनुज कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है. वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पूर्व विधान पार्षद का स्वागत करते हुए कहा कि जदयू परिवार में फिर से आने से ना सिर्फ मगध बल्कि पूरे बिहार में पार्टी की ताकत बढ़ेगी.
आपको बता दें कि बीजेपी नेता अनुज कुमार सिंह जेडीयू की मदद से एमएलसी बने थे. इससे पहले भी वह पार्टी में रह चुके हैं. मूल रूप से गया जिले के रहने वाले अनुज कुमार सिंह अपने इलाके में काफी चर्चित हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश गया जिला के शेरघाटी के रंगलाल उच्च विद्यालय पहुंचे थे, जहां वो शेरघाटी विधायक सह जदयू प्रत्याशी विनोद यादव के लिए चुनावी सभा में शामिल हुए. इस दौरान पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे.