ब्रेकिंग न्यूज़

11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने लगवाया कोरोना का टीका, लोगों से की ये अपील

02-Feb-2021 11:27 AM

PATNA : कोरोना का टीका पूरी तरह सेफ है.इसका न तो कोई साइड इफेक्ट है और न ही इसे लेने से कोई परेशानी होती है. यह टीका कोरोना से बचाव का कवच है. इसलिए अफवाहाें पर ध्यान न दें और जब भी आपकी बारी आए, टीका जरूर लगवाएं. 

यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का, जिन्होंने आज खुद पटना के आईजीआईएमएस में कोरोना का टीका लगवाया. इसके बाद संजय जायसवाल ने लोगों से टीका लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए की अपील. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना का टीका लेने के बाद टीकाकरण में लगे डॉक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों के प्रति  आभार जताते हुए आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही यह टीकाकरण सफल होगा.