Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
21-Apr-2024 10:12 AM
By First Bihar
DESK : देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इस बार चुनाव प्रचार को नए तरीके अपनाने में लगी हुई है। इसको लेकर पार्टी के तरफ से बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है। इसके बाद अब जो बातें छण कर निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी बडे़ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों की मदद लेने का प्लान बना रही है। इसको लेकर अगले हफ्ते करीब 1000 इन्फ्लूएंसरों के साथ पार्टी एक बैठक करेगी।
दरअसल, बीजेपी के एक बड़े नेता ने यह जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले हफ्ते सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ की एक बड़ी बैठक आयोजित करेगी। पार्टी का यह मानना है कि लोगों तक किसी भी संदेश को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली उपकरण है। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे मंचों पर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता हैं, जिन तक पहुंचने की जरूरत है।
भाजपा नेता ने यह बताया कि इन्फ्लुएंसर की यह बैठक हमें अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर समन्वित (Coordinate), संगठित प्रचार और अभियान के लिए हमारा समर्थन करने वालों को एक साथ लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में करीब एक हजार इन्फ्लूएंसरों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है।
आपको बताते चलें कि,सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों अलग-अलग क्षेत्रों के ऐसे लोग हैं, जो सक्रिय रूप से अपने विचार और राय व्यक्त करने के लिए कई सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हैं और बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स है। यह लोग उस समय बैठक करेंगे जबदेश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं और 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान हुआ और दूसरे चरण के लिए प्रचार के 3 दिन और बचे हैं।