गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Dec-2023 02:19 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: दिल्ली में कल यानी 19 दिसंबर को होने वाली इंडी गठबंधन की चौथी बैठक को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। बीजेपी इस बैठक को लेकर हमलावर हो गई है और भाजपा नेता इसे हताश, निराश और थके हुए लोगों की टी पार्टी बता रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि लालू प्रसाद बिहार के आपराधिक चेहरा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है।
लालू के करीबी विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई बीरेंद्र ने कहा है कि BJP, JDU और कांग्रेस के लोग लालू यादव की राजनीतिक पैदाइश हैं, उन्हें लालू यादव के ऊपर ओछी बात बोलने का अधिकार नहीं है। भाई बीरेंद्र ने कहा कि बिहार में जितने भी दल हैं, चाहे वह बीजेपी हो, जेडीयू हो, कांग्रेस हो या आरजेडी हो ये सब लालू यादव की राजनीतिक पैदाइश के लोग है। लालू यादव के सानिध्य में ये कभी न कभी आरजेडी में रहे हैं, जनता दल में रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के चाहने पर ये लोग कभी मंत्री बने तो कभी मुख्य सचेतक बने हैं। ऐसे में लालू के राजनीतिक पैदाइश लोगों कोई ओझी बात बोलते हैं तो निश्चित तौर पर यह संस्कार की बात है। जिसको कोई संस्कार नहीं है वह कुछ भी बोल सकता है। वहीं गिरिराज सिंह के यह चुनौती देने पर कि नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से जाकर चुनाव लड़ लें, इसपर उन्होंने कहा कि यह बात तो पार्टी और महागठबंधन के लोग तय करेंगे कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। मोदी के खिलाफ लड़ाई तय है और लोग लड़ेंगे ही।
वहीं वाराणसी में जेडीयू की रैली रद्द होने पर आरजेडी विधायक ने कहा कि इससे देश में एक मैसेज गया है कि भाजपा किस तरह से तुगलकी फरमान जारी करती है। भाजपा के पास झटका-लटका को छोड़कर कोई मुद्दा नही है।