ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Home / news / BJP विधायक की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे प्रमोद कुमार

BJP विधायक की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे प्रमोद कुमार

19-Oct-2022 03:23 PM

By MUKESH

GOPALGANJ: BJP के पूर्व मंत्री व विधायक प्रमोद कुमार सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। वे जिस स्कॉर्पियो से जा रहे थे उसमें एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके साथ ही ट्रक ने तीन अन्य गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में पूर्व गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार बाल-बाल बच गये उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। हालांकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है।


बताया जाता है कि बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार मोतिहारी से गोपालगंज जा रहे थे। जहां होने वाले उपचुनाव के प्रचार में उन्हें शामिल होना था। मोतिहारी से गोपालगंज जाने के दौरान मांझागढ़ के कोईनी एनएच-27 पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बीजेपी विधायक ने मांझागढ़ थाने में आवेदन दिया है।


विधायक प्रमोद कुमार का आरोप है कि उनकी गाड़ी में लाखों रुपए की क्षति हुई है। विधायक व पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और उसने नशे की हालत में ही गाड़ी ड्राइव कर रहा था। विधायक के आरोप पर माझागढ़ पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।