ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / प्याज के आंसू पोछेगा बिस्कोमान, पटना में 35 रुपये किलो करेगा प्याज की...

प्याज के आंसू पोछेगा बिस्कोमान, पटना में 35 रुपये किलो करेगा प्याज की बिक्री

17-Nov-2019 09:41 PM

PATNA: अगर आप प्याज के दाम से परेशान है तो आपके लिए यह राहत की खबर है. पटना में बिस्कोमान अब प्याज भी बेचने वाला है. रेट भी बाजार से बहुत सस्ता होगा. बिस्कोमान ने इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. जो प्याज आपको 80 रुपए किलो बाजार में मिल रहा है वही अब आपको पटना में 35 रुपए किलो मिलेगा. 

राजस्थान से मंगाया गया 25 ट्रक प्याज

Firstbihar.com से बातचीत में बिस्कोमान के अध्यक्ष  डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिना सरकार के मदद के बिस्कोमान पटना में 35 रुपए किलो प्याज बेचेगा. इसको लेकर राजस्थान से 25 ट्रक प्याज मंगाया गया है. राजस्थान में पटना में लाने पर प्याज का रेट 60 रुपए पड़ रहा है. फिर भी घाटा लगाकर बिस्कोमान प्याज बेचेगा. 

पटना के चौक-चौराहों पर होगी बिक्री

बिस्कोमान पटना में 22 नवंबर से प्याज बेचना शुरू कर देगा. यह बिक्री पटना के चौक-चौराहों पर होगी. एक ग्राहक को सिर्फ 2 किलो ही प्याज दिया जाएगा. सिंह ने दावा किया है कि जैसे ही बिस्कोमान का प्याज पटना पहुंचेगा जमाखोरों में हड़कंप मच जाएगा. जो जनता का दोहन कर रहे है ऐसे जमाखोर तुरंत अपना रेट डाउन कर देंगे. गोदाम में रखा गया प्याज बाहर आ जाएगा और रेट डाउन हो जाएगा. छठ के दौरान भी बिस्कोमान ने सेब और नारियल बेचकर रेट बाजार में बढ़ने नहीं दिया था. इसका बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था.